• Fri. May 8th, 2026

नवीनगर प्रखंड के कई विद्यालय में नहीं है शिक्षा सेवक

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2025
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के कई विद्यालय ऐसे है जहां एक भी शिक्षा सेवक नहीं है। वहीं कई ऐसे विद्यालय है जहां 4 से 5 शिक्षा सेवक कार्यरत है।इस संबंध में विभागीय दिशा निर्देश भी है कि जहां एक से अधिक शिक्षा सेवक कार्यरत है उनका स्थानांतरण वैसे विद्यालय में किया जाना चाहिए जहां शिक्षा सेवक नहीं है।

मध्य विद्यालय बसडीहा, मध्य विद्यालय रामनगर में चार चार शिक्षा सेवक है जबकि मध्य विद्यालय काला पहाड़ तेंदुआ में पांच शिक्षा सेवक कार्यरत हैं।

इसी प्रकार उर्दू मध्य विद्यालय परसिया ,प्राथमिक विद्यालय बारईखाप, मध्य विद्यालय हरिहर उर्दाना, प्राथमिक विद्यालय सुढ़ना में तीन तीन शिक्षा सेवक है। इसी तरह से दर्जनों ऐसे विद्यालय है जहां दो दो शिक्षा सेवक कार्यरत हैं।उल्टे नवीनगर के ऐसे कई विद्यालय है जहां शिक्षा सेवक नहीं हैं।वही नवीनगर के पिपरा और मझियावां पंचायत में एक एक शिक्षा सेवक है।

मझियावां में एक नई शिक्षा सेवक की बहाली की गई है जिसपर अवैध बहाली को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। प्रत्येक शिक्षा सेवक के जिम्मे संबंधित टोले के 25 बच्चों को नामांकन कराना है और प्रतिदिन सुबह कोचिंग कराकर विद्यालय पहुंचाना है और टोले के 20 असाक्षर महिलाओं को प्रतिदिन साक्षरता प्रदान करते हुए सरकार के योजनाओं के बारे में बताना है।वही दो से अधिक शिक्षा सेवकों वाला कई ऐसे विद्यालय है जहां शिक्षा सेवकों की तुलना में नामांकित बच्चों की संख्या काफी कम है तो कई ऐसे शिक्षा सेवक विद्यालय में कार्यरत है जिनके टोले में महादलित के बच्चे नहीं है।इतना सब के बावजूद शिक्षा विभाग की नींद नहीं खुल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *