• Mon. Mar 2nd, 2026

जन शिकायत के अर्जेंट मामलों का शीघ्र करें निष्पादन : उपायुक्त, ई – समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का अनुरोध

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2023

 

*धनबाद :* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज ई – समाधान, सीपीग्राम, विभाग से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के अनुपालन, माननीय उच्चतम न्यायालय व माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामले, जन शिकायत, सीपीग्राम तथा अन्य मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत के अर्जेंट मामलों का शीघ्र तथा अन्य शिकायतों का 30 दिन में निष्पादन करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे ई – समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराएं। इससे शिकायत की प्रगति को शिकायतकर्ता ट्रैक कर सकेंगे। सीपीग्राम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को भी 30 दिन में निष्पादन करने का निर्देश दिया। एडीएम (सप्लाई) सीपीग्राम के नोडल पदाधिकारी है। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने तोपचांची, भटिंडा फॉल सहित अन्य पर्यटन स्थलों तक अप्रोच रोड को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई करने, सभी पंचायतों में दवाई दुकान शुरू करवाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स (एसओएफ) को समय पर दायर करने का निर्देश दिया। वहीं अपर समाहर्ता को सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायतों की जांच करने तथा जिला खनन पदाधिकारी को केशरगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन मामले की शिकायत में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त श्री वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री नंद किशोर गुप्ता, एडीएम (सप्लाई) श्री योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सालकर, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, श्री कुमार बंधु कच्छप, श्री प्रदीप कुमार, श्री रविंद्र ठाकुर सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *