• Fri. Mar 6th, 2026

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हित में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2024

 

दारू /हजारीबाग

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूराना समाहरणालय के विपरीत स्थित धरना स्थल पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। इस दौरान अत्याधिक वर्षा के कारण फसलों की बर्बादी एवं किसानों के हित में अन्य मांग को लेकर किसान मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आवाज बुलंद की एवं किसानों के हित में कार्य करने का झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग किया। मांग के दौरान अधिक बारिश से सब्जी की हुई नुकसान की भरपाई, धान अधिप्राप्ति पर बोनस, रबि सीजन के बीज पर 90% अनुदान, श्री अन्न बीज की सुलभता एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग किया। धरना प्रदर्शन का संचालन ओम प्रकाश मेहता ने किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने किसानों के मांग के दौरान कहा कि झारखंड प्रदेश में औसत से अधिक वर्षा के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। विशेषकर सब्जी की खेती करने वाले किसान अत्यधिक प्रभावित हुए हैं, लेकिन ठगबंधन की सरकार का कोई ध्यान नहीं है। भ्रष्टाचार और शोषण के बीच, हेमंत सरकार किसानों के मुद्दों पर मौन है। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष टोनी जैन, अर्जुन साव, प्रेम सिंह, केपी ओझा, पप्पू चंद्रवंशी, मिथिलेश कुमार, आशीष वर्मा, आनंद शाह एवं रानी शुक्ला सहित कई किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *