• Mon. Sep 22nd, 2025

कटकमदाग प्रखण्ड स्थित खपरियावां में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल

ByAdmin Office

Sep 29, 2024

 

दारू ( हजारीबाग): भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सदर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक एवं पार्टी के गतिविधियों में काफी सक्रिय है। रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखण्ड स्थित खपरियावां में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां फुलमाला के साथ जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश प्रति संबोधन को सुना। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 114 वे एपिसोड रहा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने 02 अक्टूबर को गांधी मैदान में भाजपा का परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का लोगों को आमंत्रित किया एवं सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का अपील किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि ‘मन की बात’ की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे देश में कितने प्रतिभावान लोग हैं, उनमें देश और समाज की सेवा करने का कितना जज्बा है। वो लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। उनके बारे में जानकर मैं ऊर्जा से भर जाता हूं। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता सोच के कारण देश विश्व पटल पर अपना एक नया स्तंभ स्थापित कर रहा है। हर वर्ग का सम्मान एवं हर वर्ग का विकास हो रहा है। केंद्र सरकार के संचालित योजनाओं से हर जरूरतमंद लाभांवित होकर अपनी जीवन शैली को स्वर्णिम बना रहे हैं। मौके पर राजु गुप्ता, पियुष गुप्ता, जयपाल सिंह, सुबोध वर्मा, अनील वर्मा, अजय साव, नवीन मिश्रा, रवि मिश्रा, रवि गुप्ता, राजकुमार साहू, कविता देवी, मुनीया देवी, टिंकी देवी, विनोद निषाद, बबलू मिश्रा, संतोष कुमार, महेंद्र कुमार, मुनीया देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, ललिता देवी, गायत्री देवी, मंजु देवी, प्रतीमा देवी, कविता देवी, बेबी देवी, सुशीला देवी एवं ज्योति देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *