• Tue. Feb 17th, 2026

अवैध लाटरी के साथ सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 8, 2024

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा थाना क्षेत्र के भलजोरिया के रहने वाले आनंद शाव के घरों में धनबाद पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर अवैध लाटरी और 65हजार नगद और 11/मोबाईल और दो रजिस्टर समेत सात लोगों को पकड़ कर निरसा थाने ले गया!

बताया जाता है, की वरीय पदाधिकारी के आदेश पर धनबाद के एसोजी टीम गठित द्वारा कल लगभग शाम पांच बजे के आसपास लाटरी के अवैध धंदा करने वाले निरसा के लाटरी किंग कहे जाने वाले आंनद शाव के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाटरी, नगद रुपया,65.700/और 11/मोबाईल दो रजिस्टर समेत सात लोगों को पुलिस पकड़ा और उसे निरसा पुलिस के हवाले कर दिया!

ये सभी लोग निरसा तथा गोबिंपुर का रहने वाला बताया जाता है!पिंटू कुम्भकार जो की गोबिंपुर थाना क्षेत्र के बागुडीह का रहने वाला है!दूसरा अमित कुमार जो की भलजोरिया का रहने वाला, तीसरा बीरु सिंह भूरकुंडा बाड़ी का, मानस चक्रवर्ती निरसा हरिजाम उत्पल मण्डल जो की कालूबथान थाना ओपी शवलापुर पुर का, उत्तम लोहार जो की एम. पी. एल. ओपी. चरघारा का रहने वाला, विष्णु सिंह जो की निरसा मध्य पंचायत के बंगालपाडा का रहने वाला है!

इन सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया!पुलिस अब इनके सभी गुर्गे को पकड़ने में लगा है!आनंद शाव तो एक मामूली पियादा है, इस लाटरी के कारोबार में असली कारोबारी पुलिस के हाथों नहीं लगा है!उसे पुलिस तलाश में जुटी है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *