• Sun. Mar 15th, 2026

धनबाद स्टेशन से 54 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाकर ऊंचे दाम में बेचते थे शराब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 15, 2022

*धनबाद स्टेशन से 54 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाकर ऊंचे दाम में बेचते थे शराब*

धनबाद : धनबाद स्टेशन से रेल पुलिस ने बीती रात दो शराब तस्करो को 54 बोतल शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से विभिन्न ब्रांड के 54 बोतल शराब बरामद हुई। शराब के साथ दोनों के पास से बरामद हुई नगद राशि 11 हजार 160 रुपये और तीन मोबाइल भी जप्त किया गया है। जप्त शराब की क़ीमत 25990 रु बतायी गई है.

बताया जाता है कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभिमन्यु सिंह,आरक्षी प्रविन्द कुमार,आरक्षी संजीत कुमार दोनों धनबाद स्टेशन पर स्टेशन बंदोबस्त और टीओपीबी की रोकथाम हेतु तैनाती की गई थी. इसी दौरान दोनों तस्कर एक झोला और एक भारी भरकम बैग के साथ धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़े थे. आरपीएफ टीम को संदेह होने पर उनके बैग को खोलने को कहा गया। जब बैग झोला जाँचा किया गया तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. दोनों तस्कर से इस बारे में कागजात मांगे गए और पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दोनों तस्कर प्रदीप कुमार और गौरी शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि शराब को वे बिहार ले जाकर ऊँचे दामों में बेचते है। जप्त शराब को रेल पुलिस ने उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *