• Tue. Feb 17th, 2026

तोपचांची थाना क्षेत्र के चलकरी में एनएच किनारे स्थित होटल में पुलिस ने की छापेमारी,65 बोतल शराब जब्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 10, 2024

 

 

*धनबाद :* तोपचांची थाना क्षेत्र के चलकरी में एनएच किनारे स्थित माही होटल में पुलिस ने मंगलवार की रात छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की 65 बोतल शराब जब्त की है.

यह जानकारी थाना प्रभारी विवेकानंद श्रीवास्तव ने बुधवार को दी. बताया कि होटल में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी.

 

ग्राहकों को पिलाई भी जा रही थी. मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम छापेमारी करने पहुंची, लेकिन इसके पहले ही संचालक फरार हो गया. छापेमारी टीम में कुमार नितिन पोद्दार, विनोद कुमार, भुलेश कुमार, युगल किशोर महतो, आलेख कुमार, अखिलेश महतो सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *