
बड़कागांव। झारखंड विधानसभा चुनाव की सरकारी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में प्राइस डीलर संघ बड़कागांव के कर्मी भी क्षेत्र में अपने अपने स्तर पर अभियान चलाकर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। डीलर संघ के सभी डीलरों के द्वारा स्वीप से संबंधित अभियान निकाला गया। इस अवसर पर कर्मीयों द्वारा स्वच्छ मतदान करने एवं कराने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में शपथ ली, जिसमें कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम करेंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, भास्कर राज, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, रामेश्वर राम, चरण राम, खुदान राम, राजेंद्र कुमार, एतवा तूरी, अशोक राम, युगेश्वर रविदास, जोगेश्वर महतो, पिंटू कुमार, प्रकाश राम, सलीम खान, पवन सिंह, सहादत हुसैन, तुलेसर कुमार, सोनू गुप्ता, शशि भूषण कुमार,

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
