• Tue. Mar 3rd, 2026

आज जन्मदिन पर विशेष : काफी इंटरेस्टिंग है शक्ति कपूर की लाइफ, बुरे बर्ताव के कारण 3 स्कूलों ने निकाला था

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 3, 2024

 

 

*नयी दिल्ली :* शक्ति कपूर 72 साल के हो गए हैं। 3 सितंबर 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदर कपूर है, जिसे बाद में फिल्म \’रॉकी\'(1981) के समय सुनील दत्त ने बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था। शक्ति के पिता सिकंदर लाल कपूर दिल्ली में दर्जी हुआ करते थे और मां सुशीला हाउस वाइफ।

शक्ति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन में अक्सर उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता था। हालांकि तब वे अपने भाई-बहनों (प्रवीण, रेणु और रमी) के साथ खुश थे। शराब पीने की लत से उनकी बेटी श्रद्धा कपूर उनसे नाराज रहने लगी थी। नाराजगी दूर करने के लिए उन्होंने शराब पीनी कम कर दी थी।

*शक्ति कपूर को पसंद नहीं करती थी शिवांगी की फैमिली, फिर कैसे बनी बात? जानें लव स्टोरी*

शक्ति कपूर ने खुद से 12 साल छोटी शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी. लेकिन शिवांगी की फैमिली शक्ति को पसंद नहीं करती थी. आइए शक्ति और शिवांगी की लव स्टोरी जानते हैं.

सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शक्ति कपूर ने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है. बड़े पर्दे पर वे विलेन के किरदार में भी छाए और जब कॉमेडी रोल किए तो फैंस को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया. बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर शक्ति कपूर 72 साल के होने जा रहे हैं.

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था. शक्ति ने 70 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उनकी पत्नी शिवांगी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. शिवांगी ने अपने करियर का आगाज 80 के दशक में किया था. साथ काम करने के दौरान शिवांगी और शक्ति एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे और फिर बाद में शादी कर ली. आइए आपको शक्ति के बर्थडे के मौके पर उनकी और शिवांगी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

*फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात*

शक्ति कपूर को पसंद नहीं करती थी शिवांगी की फैमिली, फिर कैसे बनी बात? जानें लव स्टोरी

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की पहली मुलाकात साल 1980 में आई फिल्म ‘किस्मत’ के सेट पर हुई थी. ये शिवांगी की डेब्यू फिल्म थी. इसमें शिवांगी और शक्ति के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता ने भी काम किया था. ‘किस्मत’ के सेट पर किस्मत ने शिवांगी और शक्ति को मिला दिया और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में कैद हो गए.

*शिवांगी को पैरेंट्स ने कमरे में कर दिया था बंद*

शिवांगी की फैमिली शक्ति को पसंद नहीं करती थी. उनकी ऑनस्क्रीन विलेन की इमेज के चलते भी शिवांगी की फैमिली को इस रिश्ते से आपत्ति थी. शक्ति ने डीडी उर्दू संग एक बातचीत में बताया था कि, ‘स्क्रीन पर मेरी विलेन की इमेज को देखते हुए शिवांगी के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन हम भगवान का आशीर्वाद मांगते हुए इस शादी के लिए आगे बढ़े.’ बता दें एक बार शिवांगी को उनके पैरेंट्स ने कमरे में भी बंद कर दिया था. लेकिन बाद में वे बचकर निकलने में कामयाब रहीं.

*शक्ति और शिवांगी ने भागकर की थी शादी*

शिवांगी को इस रिश्ते में पैरेंट्स का सपोर्ट नहीं मिल रहा था. ऐसे में एक्ट्रेस ने शक्ति कपूर के साथ भागकर शादी कर ली थी. दोनों की शादी साल 1982 में हुई थी. तब शक्ति 30 साल के थे और शिवांगी महज 18 साल की थीं. अब दोनों एक बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर के पैरेंट्स हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *