
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के नारोमुरार गांव के रहने वाले चंदन कुमार अपने पांच साथियों के साथ आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। उनके बलिदान की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। उन्होंने पांच साल पहले सेना ज्वॉइन की थी। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। मिली जानकारी में जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में अपने पांच साथियों के साथ शहीद हो गए। नवादा की माटी के लाल चंदन कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए पांच अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है।
नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानों में चंदन कुमार दूसरे नंबर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। जबकि एक वर्ष पहले इनकी शादी धूमधाम से हुई थी। बता दें कि पुंछ जिले में गुरुवार को घने जंगल के बीच से गुजर रहे सेना के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहीद चंदन के भाई ने बताया कि रात 12:30 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया और मुझे बताया गया कि आपके भाई चंदन शहीद हो गए हैं। बीते दिनों रात में 12:30 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने कहा कि आपके भाई चंदन आतंकवादी हमले में शहीद हो गए हैं तब से मेरा परिवार और मेरे गांव में शोक की लहर है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
