
राँची :ज़ायरा वसीम और सना खान के बाद अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस्लाम के लिए बॉलीवुड की चकाचौंध भरी गलियों को छोड़ने का फैसला ले लिया है। खेसारी लाल यादव,पवन सिंह जैसे तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी इस अभिनेत्री ने इस्लाम के लिए शोबिज को छोड़ने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा की।

सहर ने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए टाटा बाय-बाय कह दिया है, जिससे फैंस काफी हैरान है। सहर के लाखों दीवाने हैं, जो उनके हर एक फिल्मी गानों और फिल्मों का इंतजार बेसब्री से करते नजर आते थे। शोबिज को छोड़ने की इस बात की जानकारी खुद सहर ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

*एक्ट्रेस बोलीं-अब बस अल्लाह की इबादत करूंगी*
भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। जिसे उन्होंने तीन भाषाओं में साझा किया है। सहर ने हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में नोट शेयर किया है। सहर ने अपने नोट में लिखा कि ‘मैं आप सबको मुत्तली करना चाहती हूं कि मैंने ये तय किया है कि मैं फिल्म में काम नही करूंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
