

डुमरी:सेवा भारती डुमरी की बैठक सह अभ्यास वर्ग का आयोजन बुधवार को घुटवाली स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई।अध्यक्षता उप मुखिया बसन्ती देवी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो.धनेश्वर विद्यार्थी
सेवा भारती के जिला संयोजक नीलकण्ठ महतो मुखिया जागेश्वर महतो,सम्मी महतो आदि उपस्थित थे।इस दौरान श्री विद्यार्थी ने सेवा भारती के उद्देश्य व कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि सेवा भारती का मूल मंत्र ही संस्कार,सेवा और समर्पण है।कहा कि आज हमारे युवा पीढ़ी भारतीय सभ्यता व संस्कृति से
विमुख होता जा रहा है।

कहा कि पाश्चात्य संस्कृति देश में सुरसा की तरह पैर फैला रहा है जिसपर अंकुश हेतु सेवा भारती जैसे संगठन को अपनी वृहद सक्रियता निभानी होगी।इसके पूर्व मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया।मौके पर दुलारचंदमहतो,गीता देवी,कंचन देवी,सरीता देवी,रेखा हांसदा,पुष्पा देवी,सोना देवी,चम्पा देवी,विनीता देवी, देवन्ती देवी,जयंती देश,चमेली देवी,दुलारी देवी,रतनी देवी आदि उपस्थित थीं।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com