• Sat. Feb 14th, 2026

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से किया अपील हाथी का सदर प्रखंड में दस्तक, सावधानी बरतें लोग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

हज़ारीबाग: हाथी मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। काफी हद तक मानव ने हाथियों के क्षेत्र में घुसपैठ की है। जंगल नष्ट हुए, हाथियों के आवागमन क्षेत्र को हमने प्रभावित किया है। हमें इस संघर्ष को कम करने और जंगल को सुरक्षित रखने की जरूरत है। हमसब जागरूक होंगे तो यह द्वंद थमेगा ।

नवरात्र का पावन महीना चल रहा है और हाथियों के एक झुण्ड के अभी- अभी सदर प्रखंड क्षेत्र के भेलवारा स्थित आदिवासी स्कूल से मोरांगी पंचायत के ग्राम हत्यारी, मोरांगी, डेमोटांड बस्ती की ओर रुख किया है।

इससे पहले कल देर रात्रि को इस झुण्ड ने गुरूहेतपंचायत के मुखिया बहरोनपुर निवासी श्री महेश तिग्गा के घर का दरवाज़ा खटखटाया था। जिसके बाद जुलजुल की तलहटी पर बहरोनपुर के आसपास होते हुए पौता- भेलवारा होते हुए डेमोटांड़ की ओर आगे बढ़ रहें हैं। इनके क्षेत्र में दस्तक से
हाथी प्रभावित गांवों के लोग दहशत में हैं।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण हाथी से दूर रहें और उन्हें परेशान न करें। वन विभाग को सहयोग करें। हाथियों को उनका रास्ता दें। वन विभाग की हाथी भगाओ दल अपना कार्य कर रही है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *