
पुरानी पेंशन के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

डुमरी:झारखंड सरकार के आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में जिला माध्यमिक अल्पसंख्यक शिक्षक संघ गिरिडीह की ओर से अल्पसंख्यक विद्यालयों में पुरानी पेंशन योजना की जल्द बहाली के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया.जिला सचिव सुनील कुमार जैन ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष डाॅ.विवेक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि
मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी मांगों को रखा.अल्पसंख्यक विद्यालयों में सभी सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं परन्तु अल्पसंख्यक विद्यालयों में पुरानी पेंशन लागू नहीं किया गया है.पुरानी पेंशन लागू करने,लम्बे समय से लंबित नियुक्ति अनुमोदन करने,प्रवरण वेतन ससमय प्रदान करने की मांग रखी गयी.नियुक्ति अनुमोदन की देरी की बात जब शिक्षिका वैभव रानी ने भावुक होकर कहा तो मुख्यमंत्री ने जल्द अनुमोदन की बात का आश्वासन दिया.जिला मीडिया प्रभारी देवेश कुमार देव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वासन देकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. अध्यक्ष परमेश्वर झा ने इस मुलाकात को सफल मुलाकात बताया.सुनील जैन ने कहा अल्पसंख्यकों के लिए सरकार कार्य कर रही है,हमें उम्मीद है कि हमारी न्यायसंगत मांगे पूरी की जाऐगी. प्रवीण कुमार, सुब्रत कुमार सामंत,सिस्टर मारिया गोरैती,सिस्टर अनिता लकड़ा,देवेश कुमार देव,विवेक जैन,दयानंद कुमार, संजीत कुमार, वैभव रानी इत्यादि मौके पर मौजूद थे.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
