• Sat. Jun 13th, 2026

सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई, कांड्रा में तीन हाईवा बालू लदा किया गया जप्त, बिना नंबर प्लेट के वाहन को पकड़ा, जिला प्रशासन,खनन विभाग एवं परिवहन पदाधिकारी जांच में जुटी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 21, 2023
crescent ad

कांड्रा :सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बीती रात 12:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना अंतर्गत तीन हाइवा बालू लदा उस रास्ते से गुजर रही है तत्पश्चाप कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोपो ने पुलिस बल के साथ कांड्रा टोल के समीप तीन हाईवा को जप्त किया. जप्त करने के बाद उन सभी हाइवा के पेपर की जांच के लिए उच्च अधिकारी को भेज दिए हैं. बता दे की तीनों हाइवा में से एक हाईवा का नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर सड़कों में चलाया जा रहा है. जिससे जिला प्रशासन को चकमा देकर इस गोरख धंधा को अंजाम दे सके. मगर जिला प्रशासन की मुस्तेदी से उन सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है. हाईवा चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गए हैं   फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के लिए खनन विभाग एवं परिवहन पदाधिकारी को सूचना दे दी गई है. इस संबंध में परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने बताया कि सभी वाहनों की ओवरलोड की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर करी कार्रवाई की जाएगी.

बता दे की कुछ दिन पूर्व ही परिवहन पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त रूप से तीन हाईवा बालू को जप्त किया गया था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *