• Mon. Mar 2nd, 2026

सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ईश्वर लाल ज्वेलर्स लूट कांड का किया पर्दाफाश, कई सारे कठिनाइयों को पार कर अपराधी कर्मी को पकड़ा, एसपी ने एसआईटी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 21, 2023

आदित्यपुरः सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस ने 16 दिन के बाद ईश्वर लाल ज्वैलर्स लूट कांड का उद्धभेदन कर दिया हैं. पुलिस ने सारी कठिनाइयों को पार कर तकनीकी सेल एवं गुप्तचर द्वारा उन सभी लूट कांड में सम्मिलित व्यक्तियों को पकड़ लिया है.

बता दें कि कुछ दिन पूर्व आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्थिति ईश्वर लाल ज्वैलर्स की दुकान में तीन अपराधकर्मियों द्वारा दुकान में घुसकर हथियार के बल पर दुकान से लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था. साथी ही सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर अपने साथ लेकर चले गए थे. तत्पश्चात सरायकेला एसपी विमल कुमार घटनास्थल में पहुंचकर वहां के सभी चीजों का जायजा लिया. स्थानीय नागरिक एवं दुकानदार से पूछताछ भी की थी. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक एसआईटी टीम का गठित किया गया था. घटित एसआईटी टीम ने ज्वेलरी लूट कांड का गहन अवलोकन किया एवं साथ ही तकनीकी विश्लेषण करके सभी जगहों पर छापेमारी भी करने शुरुआत की. इस दौरान आए हुए तथ्यों का गहानता से विश्लेषण किया गया एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा भरपूर सहयोग भी मिला.

अपराधकर्मी इतने शातिर थे कि पुलिस को चकमा देने के लिए अलग-अलग दिशाओं में शहर छोड़कर बाहर निकले हुए थे. एसआईटी टीम ने बिहार राज्य के 3 से 4 जिलों में सुराग की तलाश में छापेमारी भी की. फिलहाल इस कांड में सम्मिलित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में एक सुनार को भी पकड़ा गया है जिन्होंने अपराधी से सोना खरीदने का कार्य किया था. चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल एवं हथियार को भी जप्त कर लिया गया हैं.

इस लूट कांड में चार आरोपी को पकड़ा गया है जिनका नाम आशीष कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष, रूपेश झा अप गोलू उम्र 21 वर्ष, अनुज कुमार झा उम्र 24 वर्ष एवं पिंटू कुमार उम्र 38 वर्ष हैं. इन सभी अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

जप्त किए सामान में एक सोने का चैन, दो सोने का अंगूठी,7.62 एमएम का पिस्टल एक,7.62 का जिंदा गोली 9, 50000 केस, दो मैगजीन, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, सोना वजन करने वाला वेट मशीन एक, पल्सर मोटरसाइकिल एक, मोबाइल फोन कीपैड दो, मोबाइल फोन 3, एक हेलमेट, एक जोड़ा जूता, एक चप्पल, अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना गया कपड़ा को जप्त किया गया. वही एसआईटी टीम में गठित व्यक्तियों को एसपी विमल कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा. साथी एसपी ने कहा कि चोर कितना भी शातिर हो वह पुलिस के नजरों से बच नहीं सकता है.

फिलहाल पुलिस द्वारा इन सभी अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *