• Sun. Aug 30th, 2026

Saraikela : गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी, चोरी के जेवरात व मोबाइल के साथ महिला गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 30, 2026
crescent ad
सरायकेला। जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रविवार को आमदा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आमदा ओपी प्रभारी द्वारा गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अरुण मोदी उर्फ बीफे मोदी के घर की तलाशी ली गई।
तलाशी में एक पीले रंग के झोले एवं बक्सों से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण, सोना जैसे जेवर तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर घर में मौजूद तुयू मोदी उर्फ दुर्गा मोदी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि सामान विभिन्न स्थानों से चोरी कर लाया गया था।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में खरसावां थाना मे 30 अगस्त 2026 को (बीएनएस) की मामला दर्ज किया गया है।बरामद सामान में चांदी के पायल, चेन, अंगूठी, ताबीज, बिछिया सहित अन्य आभूषण तथा वीवो कंपनी के चार मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *