• Mon. Mar 2nd, 2026

जिला प्रशासन के साथ साथ परिवहन पदाधिकारी भी दिखा एक्शन में, परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने तीन बालू लदे हाइवा को किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 19, 2023

कांड्रा : सरायकेला जिला के परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बता दे कि कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा से अल्ट्राटेक सीमेंट कंक्रीट प्लांट के समीप तीन बालू लदे हाईवा को पकड़ा हैं.

इन सभी वाहनों में क्षमता से अधिक बालू लोड किया गया था. जिसे परिवहन पदाधिकारी ने जप्त कर गम्हरिया थाना को सुपुर्द कर दिया हैं . बता दे कि इन दिनों तेजी से फल फूल रहे अवैध बालू के कारोबार और ओवरलोडेड वाहनों को लेकर परिवहन पदाधिकारी एक्शन में है . जिसके बाद जिला प्रशासन के साथ- साथ परिवहन विभाग के पदाधिकारी ने शनिवार से सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. जिससे अवैध बालू के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

बालू कारोबारी अधिक बालू लोड कर वाहनों को बेधड़क सड़कों पर चला रहे थे . जबकि नियमानुसार हाईवा में 400 सीएफटी से ज्यादा बालू लोड नहीं करना है, लेकिन सारे नियम कायदे को धत्ता बता कर बालू कारोबार से जुड़े लोग 600 से 700 सीएफटी बालू लोड कर उसके ऊपर तिरपाल या प्लास्टिक ढंक कर इस गोरख धंधे को अंजाम देते हैं. फिलहाल जिला प्रशासन एवं परिवहन पदाधिकारी लगातार एक्शन में हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *