
निरसा —संवाददाता (नरेश विश्वकर्मा )

मैथन । मैथन आदर्श सेवा समिति की दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिता तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान कार्यक्रम दूसरे दिन पारितोषिक वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाप्त हो गया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के कार्यपालक निदेशक सह परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे थे ।

उन्हें समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल ने उत्तरण पहनाकर स्वागत किया। श्री दुबे ने सेवा समिति के इस तरह के गरीबों की सेवा तथा शिक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान में सराहनीय योगदान के लिए समिति को धन्यवाद दिया। साथ ही भविष्य में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईएसएफ के उप समाहर्ता प्रदीप विश्वकर्मा ,प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार, लेखाधिकारी राम जी पांडे ,केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद तहलाद अहमद, अनिरुद्ध पाठक, उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य पूलक राय, डीवीसी के पूर्व पीआरओ इंद्रजीत सिन्हा तथा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक उपस्थित थे।
उद्घाटन संगीत नन्हें से कलाकार बिजूली चक्रवर्ती तथा तबला में सहयोग अपूर्व साहा ने किया। उद्घाटन नृत्य अभीज्ञ विश्वकर्मा ने की । पारितोषिक वितरण में मैट्रिक तथा इंटर के बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के बीच नृत्य प्रतियोगिता में 3 विभाग में 13 सफल प्रतिभागियों को ,कविता पाठ प्रतियोगिता में 2 विभागों में 20 सफल प्रतिभागियों को तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में 2 विभागों में कुल 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तीनों प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी तथा बंगला अलग-अलग सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें श्री जयी गांगुली ,स्वागता मुखर्जी ,सोनाक्षी जाना ,शौमिली गांगुली, तामोशी विश्वास मल्लिक अड्डा प्रखर, रिमझिम दत्ता ,सुभदीप विश्वास, पूजा कुमारी, असमी मल्लिक, विजेता चक्रवर्ती श्रीतमा गांगुली आदी नेउपस्थित दर्शकों को काफी मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया जबकि
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार बोस, प्रदीप रंजन चौधरी ,गोराचंद मंडल, फनी भूषण मंडल, गौतम मल्लिक, अनुपम साहा, साधन मंडल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
