• Sun. Mar 8th, 2026

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ लखीसराय पहुंची लोजपा (रामबिलास) की संकल्प यात्रा।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 17, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (श्रवण व केशव कुमार)* बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ लोजपा (रामबिलास) की संकल्प यात्रा लखीसराय के मनोकामना भवन में शनिवार की दोपहर पहुंची। इस संकल्प यात्रा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) के द्वारा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ आने वाले समय में चिराग को बिहार की कमान संभालने के उद्देश्य से
बिहार प्रदेश के राजू तिवारी पहुंच कर लोगो को संबोधित किया।लखीसराय मनोकामना सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुगेंर प्रभारी रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिले के प्रभारी व प्रदेश महासचिव श्री राजाश्रयशार्म उर्फ पुन शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।मनोकामना कैडर लाली पहाड़ी लखीसराय में इस दरम्यान सर्वप्रथम स्वर्गीय रामबिलास पासवान की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण संग द्वीप प्रज्वलित किया गया। इसके साथ मालाओं से राजू तिवारी का स्वागत किया गया। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। राजू तिवारी ने कहा कि हर बूथ पर 10 यूथ बनाएंगे और 2025 में चिराग को मुख्यमंत्री बनाएंगे। हुलास पांडेय ने कहा कि भारत के नौजवान चिराग से प्रभावित है और युवाओं की पहली पसंद हैं। इस संकल्प यात्रा का स्वागत लखीसराय जिला इकाई की ओर से किया गया साथ ही इतनी अधिक मात्रा में पार्टी के सदस्यो की पहुंची भीड़ की मैं धन्यवाद देता हूं। इस दौरान पार्टी का विकास और इसकी मजबूती पर विशेष बल दिया गया। प्रधान महाचिव बिहार प्रदेश संजय पासवान,प्रदेश संगठन मंत्री रविन्द्र कुमार सिंह,
सदस्यता प्रभारी बिहार प्रदेश संजय रविदास, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख सह प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सह प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, प्रदेश विस्तार प्रमुख सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, छात्र नेता सीमांत पासवान उर्फ प्रिंस पासवान, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ परशुराम पासवान, महिला प्रकोष्ठ कुमारी शोभा सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, किसान प्रकोष्ठ सुरेंद्र ठाकुर, अनुशासन समिति नरेश प्रसाद सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ इंदिरा देवी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अजय कुमार, लेबर सेल रामप्रवेश यादव, आई टी सेल अमित कुमार रानू सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ मनोज कुमार, विधि प्रकोष्ठ अमित किशोर सिन्हा, खेल एवम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुधीर कुमार यादव, बिहार कर्मचारी यूनियन प्रकोष्ठ रवि शंकर पासवान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ नालिन विलोचन, पंचायत सचिव मालिया नंदलाल पासवान, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष उदय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष एलजेपी चानन प्रकाश पासवान, जिला उपाध्‍यक्ष एससी / एसटी संजय पासवान, सुधीर पासवान पंचायत अध्‍यक्ष कुंदर, और एससी / एसटी राम जतन आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रांतीय नेता शामिल हुए। उपस्थित रहें नेताओं में युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रधान महासचिव अब्दुल खालिफ ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरूण कुमार, एस सी एस टी जिलाध्यक्ष उदय पासवान,कृष्ण कुमार सिंह, पंचायतीराज जिलाध्यक्ष रामाशीष पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष रुबी पासवान, जिलाध्यक्ष महिला जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ पिंकी तांती,जिलाध्यक्ष लेवर सेल गौतम केवट,बङहिया प्रखंड अध्यक्ष घमेन्द्र पासवान, चानन प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, लखीसराय प्रखंड अध्यक्ष बबलू पासवान, सूर्यगढा प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया पासवान, हलसी प्रखंड अध्यक्ष हरिकांत पासवान, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष माधव पासवान, पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष चंचल कुमार, नगर अध्यक्ष लखीसराय जैकी कुमार समेत कई मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *