
कहा कि सबसे ज्यादा जाम डेली मार्केट से रतन टोकीज तक लगता है। डेली मार्केट से रतन टॉकीज तक फुटपाथ दुकान पर रोक क्यों नहीं लगती। हनुमान मंदिर के आस पास रोड के किनारे पूरा अतिक्रमण कर लिया गया है। सैकड़ों की संख्या में रोड पर ठेला लगाया जाता है। दोनों तरफ अतिक्रमण किया हुआ है। आम लोग जो दुकान से सामान खरीदने जाते हैं, उन्हें मजबूरी में रोड पर गाड़ी पार्क करना पड़ता है क्योंकि पार्किंग की जगह पर ठेला लगा होता है। रोजाना जब स्कूल की छुट्टी होती है रतन टॉकी से सर्जना चौक तक बसों की लंबी कतार लगी रहती है।डेली मार्केट के सामने चर्च रोड जाने वाले रास्ते को ही अतिक्रमण कर दुकान लगा दिया गया है। कोई देखने वाला नहीं प्रशासन की इस पर नजर नहीं जाती। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण आज लोग परेशान होते हैं। वहीं गाड़ी रोड पर लगाने के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काट दिया जाता है। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले को अगर दुकानदार मना करते हैं, तो मारपीट की नौबत आ जाती है। दुकानदार कुछ नहीं बोल पाते हैं।

काटा टोली में बनने वाले फ्लाईओवर के कारण कांटा टोली से बहू बाजार तक वन वे कर दिया गया है। कर्बला चौक से मिसनरि मैदान होते हुए संत जेवियर कॉलेज जाने वाले रास्ते में भयंकर जाम लगा रहता है। वहां भी दोनों तरफ अतिक्रमण किया हुआ है। इस रोड पर भी प्रशासन को अतिक्रमण हटाना चाहिए ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। संजय सेठ ने कहा कि प्रशासन रतन टॉकीज़ तक अतिक्रमण हटाए और ट्रैफिक की व्यवस्था को सुदृढ़ करे ताकि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
