• Tue. Sep 23rd, 2025

नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया

ByAdmin Office

Sep 27, 2024

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बिहार से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी रक्षा मामलों पर गठित संसदीय समिति की कमान सौंपी गई है। वे पूर्वी चंपारण लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हैं। बता दें कि संसद की 26 स्थायी समितियों का गठन गुरुवार को किया गया।

 

जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

संजय झा ने कहा कि दीर्घकालिक योजनाओं और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संसद की स्थायी समितियां कार्यपालिका का मार्गदर्शन करने का काम करती है। ये कार्यपालिका को दिशा, अंतर्दृष्टि और सिफारिशें देने में अहम भूमिका निभाती हैं। ताकि हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ पूरा किया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *