• Tue. Sep 23rd, 2025

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नीतीश पर तंज, उन्होंने कहा हाथ जोड़कर निवेदन है कि नीतीश जी पहले बिहार संभाले,फिर दूसरे राज्य

ByAdmin Office

Dec 31, 2023

 

पटना: तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रैली करेंगे। झारखंड के रामगढ़ में 21 जनवरी और हरियाणा के रोहतक में 17 फरवरी को उनकी रैली होगी।

उत्तर प्रदेश की रैली की तिथि अभी तय नहीं हुई है। जनवरी अंत में इसकी संभावना है। इस बीच बीजेपी ने नीतीश कुमार की रैली पर निशाना साधा है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि मैं हाथ जोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री से कहता हूं कि पहले बिहार को नीतीश कुमार संभाले। बिहार में कुछ बोले, उसके बाद अन्य राज्यों में कुछ बोले।

बता दें कि दिल्ली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर जदयू के विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी और प्रभारियों आदि के साथ अलग-अलग बैठकें की। सभी प्रदेशों की स्थिति व पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी सदस्यता अभियान चलाने पर मुख्यमंत्री ने जोर देने की बात कही। वहीं, लोकसभा चुनाव, पार्टी के मुद्दे आदि पर भी उन्होंने नेताओं को दिशा-निर्देश दिया।

वही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आज पूरे देश की निगाहें हमारे नेता नीतीश कुमार पर टिकी हुई है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश कुमार ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो गांधी, जयप्रकाश नारायण, लोहिया, अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने अपनी विश्वसनीय व्यक्तित्व और विजन के बदौलत संविधान में आस्था रखने वाले देशभर के विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया है। जदयू का कार्यकर्ता होना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और युगपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *