
*ब्रह्मदेव प्रसाद यादव*
पटना।रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा के अप्रवासी प्रकोष्ठ के बिहार बियांड द बॉर्डर कॉन्क्लेव में कहा कि बिहार के जो लोग बिहार से बाहर या विदेश में हैं वे भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि देश से लेकर विदेश तक यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा है। अमृतकाल में विकसित भारत के दृढ़ संकल्प के साथ भारत सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। देश के 140 करोड़ जनता का भरोसा प्रधानमंत्री पर है।अप्रवासी बिहारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से बिहार को केवल विकसित ही नहीं बल्कि अपराध, माफिया मुक्त भी बनाना है। वर्तमान सरकार पस्त और पंगु हो चुकी है। जनता भाजपा को मौका दें तो समृद्ध, खुशहाल बिहार के सपने को साकार किया जा सकेगा।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के सहयोग से ही नीतीश कुमार पांच-पांच बार मुख्यमंत्री बने, मगर राजनीतिक महत्वाकांक्षा में आज उन्होंने बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेल दिया है।
इसके पूर्व एनआरआई सेल के कन्वेनर मनीष सिन्हा ने कहा कि फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आने वाले कुछ महीनों में हर एक सदस्य को पांच-पांच हजार अप्रवासियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। एनआरआई सेल आगामी लोकसभा व विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने वाला है।
कॉन्क्लेव में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया,मीडिया संयोजक दानिश एकबाल भी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
