• Sun. Mar 8th, 2026

कसाठी व अमडीहा पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन के साथ हुआ समापन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसाठी पंचायत भवन में मुखिया श्रीकांत मंडल और अमडीहा पंचायत में मुखिया पम्मी साही के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा द्विप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अबुआ आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, वन अधिकार पट्टा, आदि के अलग -अलग स्टाल लगाये गये थे। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल, धोती, साड़ी, दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच साईकिल के लिये चेक का वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख प्रमिला देवी, सीओ उज्जवल कुमार सोरेन, बीडीओ विजय राजेश बारला, 20सूत्री उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता देवी, भवानी देवी रीना देवी, फुलकुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष नौशाद शेख, मुखिया प्रतिनिधि सचिन शाही, मुखिया सुभाष यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि केशव राय, बजरंग कुमार, पप्पू यादव, जितेंद्र सिंह, उपमुखिया छ्त्रधारी मंडल, सभी वार्ड सदस्य, 20सूत्री सदस्य मृत्युंजय मंडल, सलीम अंसारी, दिनेश दास, बजरंगी मंडल, ताहिर अंसारी, बीएओ पंकज कुमार, पंचायत सचिव रतन प्रसाद राय, रोजगार सेवक, दर्जनों सहित उक्त दोनों जगह कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी, बाल विकास परियोजना कर्मी, जेएसएलपीएस कर्मी, बीआरसी कर्मी, विद्युत कर्मी, स्वास्थ कर्मी आदि लगाए गए स्टॉल में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *