
टुंडी (दीपक पाण्डेय ) झारखंड सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार इन दिनों बहुत ही कारगर साबित हो रहा है सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने इस अभियान से अच्छी खासी उपलब्धि हासिल किया है।

आज इस शिविर के माध्यम से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं जिला परिषद सदस्या मीणा हेम्ब्रम एवं प्रमुख मालती मरांडी द्वारा टुंडी प्रखंड के रतनपुर पंचायत सचिवालय में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर टुंडी विधायक श्री महतो ने बारीकी से इस योजना की उपलब्धि आम नागरिकों को विस्तार पूर्वक समझाया एवं इस तरह की योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित थे एवं इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, रतनपुर पंचायत की मुखिया गरीबन बीबी,बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रलाल बास्की, उपाध्यक्ष श्रवण टुडू, जिला परिषद 4 सदस्या श्रीमती मीणा हेम्ब्रम, प्रमुख मालती मरांडी, उपमुखिया सुमित्रा मरांडी,झा.मु.मो. के टुंडी अध्यक्ष फूलचंदकिस्कू,सी.एस.सी.मैनैजर
अंजर हुसैन, प्रज्ञा केंद्र के सहजाद अंसारी, पंचायत सचिव मानिक मंडल आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
इस शिविर में आज कुल आवेदन 668 पड़ा जिसमें 252 ऑन द स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गयी एवं शेष बचे आवेदन 416 की जांच के उपरांत करने की बात कही गयी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
