• Mon. Mar 16th, 2026

टुंडी के राजाभीठा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022

 

टुंडी (दीपक पाण्डेय) इन दिनों झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अति महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन राजाभीठा पंचायत सचिवालय में आम नागरिकों की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह पूर्वक संपन्न हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज सोमवार को राजाभीठा पंचायत सचिवालय में टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजीव कुमार एवं अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी एवं मुखिया श्रीमती अनिता देवी की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया ।

बताया जाता है कि प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के द्वारा सभी विभागों का अलग अलग स्टॉलों की व्यवस्था आम नागरिकों के लिए किया गया था जिसमें सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा आवेदन जमा किया जा रहा था आज के इस आयोजित कार्यक्रम का खासियत यह था कि सबसे ज्यादा आवेदन सर्वजन पेंशन एवं धोती, साड़ी, लूंगी के लिए आया जिसका शत प्रतिशत ऑन द स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गयी जो कि एक अच्छी उपलब्धि कहा जा सकता है।

एवं आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में महिलाओं का गोद भराई का कार्य भी संपन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम में कुल आवेदन 782 की प्राप्ति हुई जिसमें 296 की तत्काल स्वीकृति दी गई एवं 486 की स्वीकृति जांच करने के बाद देने की बात कही गयी। आज इस महत्वपूर्ण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, अंचलाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में राजाभीठा पंचायत के मुखिया श्रीमती अनिता देवी, जिला परिषद सदस्या दिव्या बास्की, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह, उपमुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया निमाई सिंह, प्रज्ञा केंद्र के सहजाद अंसारी के अलावे सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों, एवं वार्ड सदस्यों का काफी सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *