
धनबाद:घृणा,अविश्वास और भय से भरा मनुष्य सब से पहले “अपशब्द” का हथियार इस्तेमाल करता है ! इस का उत्तर जो मुस्कान से दे दे वो निश्चित विजयी होता है !

रोटी बैंक युथ क्लब के सदस्यों ने बतया कि – विगत छःवर्ष पूर्व आज ही के दिन जब सड़क किनारे संघर्ष कर रहे मजदूरो,पीड़ितों,वंचितों और शोषितों को भोजन कराने के संकल्प के साथ जब हम सभी ने भोजन वितरण प्रारंभ किया था तो भोजन प्राप्त करने वाले कि टिप्पणी से कभी-कभी मन व्याकुल हो जाता था। लेकिन वास्तव में उक्त टिप्पणियों को हमारी टीम ने हथियार की भांति लिया,फलस्वरूप लोग आते गए और कारवाँ बनता गया और मुहिम इतना विस्तारित हो गया कि शायद ही कोई रोटी बैंक युथ क्लब को आज की तिथि में नहीं जानता हो।
गौरतलब हो कि विगत छ वर्षों में संगठन बिना एक भी दिन रुके अनवरत अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र है। जिसकी सकारात्मक प्रतिफल लोगों की जागरूक सोच है। जिसे हम अपने नगर में देख, समझ और महसूस कर रहे है।
रोटी बैंक यूथ क्लब के स्थापना दिवस पर आज उन सभी सहयोगियों को सम्मानित किया जिनके वजह से हम लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कर रहे हैं आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी उदय प्रताप सिंह और राजीव शर्मा सचिन जीवन सेवा ट्रस्ट और रोटी बैंक के निरंतर सहयोगी मनोज मालाकार के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही संजय सिकरिया ,निशांत सिंह पाटलिपुत्र हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता के द्वारा सभी सहयोगियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया! रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर जी ने बताया कि इस छठे वर्ष घाट पर वन लेग डांसर रेखा शर्मा जी के द्वारा एक नृत्य कार्यक्रम किया गया जो की हम लोगों के लिए एक सौभाग्य की बात थी साथ ही रोटी बैंक के थीम पर एक थिएटर प्रोग्राम किया गया था जो कि दीपक पंडित और उनके मित्रों के द्वारा किया गया,धनबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर महापात्रा जी के द्वारा छठे वर्ष घाट का के काटकर कार्यक्रम को समापन किया गया जहां रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्य गण उपस्थित थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
