
पंकज ठाकुर

बड़कागांव । प्रखंड के ऊरेज गांव निवासी पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार केन्द्रीय सचिव बनाए जाने पर बड़कागांव आजसू प्रखंड कमेटी ने उनके उरेज स्थित आवास में पहुंचकर फलदार पेड़ देकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर आजसू पार्टी के नवनिर्वाचित केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझू ने कहा की पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इस काबिल समझा और पार्टी में इतना बड़ा स्थान मुझे दिया है। मैं इस पद का गरिमा निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। वहीं पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा कि हम सभी प्रखंड वासियों के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है कि हम प्रखंड वासियों के बीच से केंद्रीय सचिव बनाकर हम सबों का मान सम्मान को बढ़ाया है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि कोलेश्वर गंझू की केंद्रीय सचिव बनाए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी को और भी मजबूती मिलेगा और आने वाले 2024 विधानसभा चुनाव में आजसू के प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी को विजय बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य राजा खान ,संदीप कुशवाह, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी,तुलेश्वर राम, नागेश्वर तुरी, सुरेश दांगी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
