• Sun. Feb 15th, 2026

80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 1, 2023

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

धनबाद।उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर आज जिले के 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया गया।
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव श्री के रवि कुमार के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों के वरिष्ठ मतदाताओं को उनके द्वारा लोकतंत्र में हिस्सेदारी निभाने के लिए शॉल ओढ़ाकर, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के एवं दिव्यांगजनों के निबंधन एवं मतदाता सूची में मार्किंग के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हाउस टू हाउस जाकर एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ ने मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत उक्त श्रेणी के मतदाताओं का शत प्रतिशत सत्यापन किया तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों का निबंधन किया।
धनबाद जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 20049 मतदाता इनरोल्ड है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *