• Sat. Mar 14th, 2026

धनबाद:-उपायुक्त ने की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसके अद्यतन स्थिति की समीक्षा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 16, 2022

 

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने आज समाहरणालय के सभागार में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में ग्रामीण विकास, आपूर्ति, जिला परिषद, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, बिरसा हरित ग्राम योजना, निलांबर पितांबर योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, गव्य विकास, भूमि संरक्षण सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभागों को योजना का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। विशेषकर जेएसएलपीएस को पलाश मार्ट को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, नगर निगम से श्रीमती कंचन भदौलिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 व 2 के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थ


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *