• Wed. Aug 5th, 2026

Adityapur : सालडीह बस्ती में जन्माष्टमी पूजा की तैयारी शुरू, पुरी जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा 60 फीट ऊंचा पंडाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 5, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर आशियाना के समीप स्थित सालडीह बस्ती में श्री श्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा
अग्रदूत संघ की ओर से बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित भूमि पूजन में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ धाम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के कांथी (कोंटाई) स्थित मां शीतला डेकोरेटर द्वारा लगभग 60 फीट ऊंचे भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
पूजा उत्सव दस दिनों तक चलेगा, जिसके दौरान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार पंडाल का उद्घाटन 3 सितंबर को किया जाएगा। पंडाल परिसर को आकर्षक एवं मनमोहक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सपन दास, अजय महतो भंडारी, पिंटू कुमार, अमन सिंह, कौशल लहरी, संजय गोराई, अक्षय कुमार, चंदन दास, सोहन मोहंती, रोबिन सिंह मुंडा, पवन महतो, बाबूचंद प्रजापति, सुभाष दास, सम्राट गोराई, सत्यजीत कुमार मंटू, प्रियांशु तिवारी, राजू गोराई, राहुल नायक, पोबित गोराई, राजू कुमार, परमेश्वर गोराई, पूर्व पार्षद नील पदमा विश्वास, पंचम कुमार, सुनीता लंगी, रुमानी गोप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *