
*तीन दिवसीय सिनेमेटोग्राफी वर्कशॉप हुआ संपन्न, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा के सैकड़ों फोटोग्राफर में शामिल*

हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सिनेमेटोग्राफी वर्कशॉप का समापन सोमवार को झील परिसर स्थित सार्ले पार्क में आउटडोर प्रशिक्षण के साथ हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है जिसे शौक के साथ लोग प्रोफेशनल तरीके से भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में फोटोग्राफी का क्रेज और तरीका दोनों में काफी बदलाव आया है। फोटोग्राफी को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर सरकारी स्तर से बेरोजगार युवाओं को फोटोग्राफी का बेहतर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि लोग फोटोग्राफी के क्षेत्र में दक्ष होकर रोजगार से जुड़ सकें।

उन्होंने एसोसिएशन की कई मांगों पर उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आप की मांगों को लेकर जल्द सदन पटल पर गुजूंगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल सहित उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान सह स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल के हाथों एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ फोटोग्राफर और प्रशिक्षक को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया ।
इस तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन 2 दिन इंडोर और एक दिन आउटडोर हुआ। इंडोर प्रशिक्षण कार्मेल चौक के डाकबंगला स्थित होटल पैराडाइस रिसॉर्ट में हुआ तो वहीं आउटडोर प्रशिक्षण झील स्थित सार्लें पार्क में हुआ। वर्कशॉप के प्रथम दिन पैनासोनिक लुमिक्स के राम जी के द्वारा तकनीकी जानकारी मुहैया कराई गई तो दूसरे दिन कोलकाता से आए पैनासोनिक लुमिक्स के मेंटर रथिन हलधर के द्वारा हजारीबाग के फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी की कला सिखाई गई। तीसरे दिन कोलकाता से आए रानू चट्टोपाध्याय और जूही चट्टोपाध्याय के द्वारा फोटोग्राफी के नवीन तकनीक की बारीकी बताई गई। प्रशिक्षण में हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले के सैकड़ों फोटोग्राफर शामिल हुए और प्रशिक्षण का लाभ उठाया ।
मौके पर हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजू कुमार, सचिव राजेश कुमार सिन्हा उर्फ़ बबलू, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष महेश साहू, उपसचिव वीरेंद्र शर्मा, उप कोषाध्यक्ष संजीव केसरी एवं हजारीबाग फोटोग्राफी एसोसिएशन के सदस्य गोविंद राणा, विनय पांडेय, दिलीप ठाकुर, उदय ठाकुर, पंकज कुमार पाठक, बबलू मोदी, मनोज ठाकुर, निकेश वर्मा, अर्जुन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
