*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

*धनबाद :*सोमवार की दोपहर धनबाद स्टेशन के पूर्वी दिशा में पुराना स्टेशन के निकट यार्ड के सामने बंद रेल काठपुल पार करने के दौरान एक सफाईकर्मी गिर गया और नीचे से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया.
जिससे झुलसकर उसकी मौत हो गई. वह डीएस कॉलोनी का रहनेवाला था. धनबाद रेल थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. रेलवे सूत्रों के अनुसार काठपुल जर्जर होने के कारण पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है. उसके समानांतर दूसरा पुल बनाया जा रहा है. उसके बावजूद कई लोग जैस-तैसे पार होते हैं. जबकि दोनों ओर से पुल पर चढ़ने का रास्ता बंद है. रेल पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम रवि हांड़ी था और डिनोबिली स्कूल में सफाईकर्मी था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *