
धनबाद – धनबाद जिला जदयू का सदस्य अभियान रंधीर वर्मा चौक में जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राय उपस्थित हुए। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में आज जदयू का सदस्य अभियान शुरू हो गया।ये सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक चलेगा। जदयू का सदस्यता ओनलाइन भी बन सकते है। धनबाद जिला में अधिक से अधिक सदस्यता हो इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। जदयू पार्टी धनबाद जिला के छात्र -नौजवान, मजदूर -किसान भाईयों से सदस्यता के माध्यम से जदयू से जुड़ने का आह्वान करती है। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, युवा अध्यक्ष रुपेश पासवान, प्रीति पांडे, धनलाल दुबे, प्रबोध पांडे, बिनोद सिंह, उमेश सिंह, सुभाष सिंह, गोतम पांडे, सुमन पांडे, आदि उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
