• Mon. Apr 6th, 2026

सड़क,पुल निर्माण की मांग, बाबा कोकिलचंद मंदिर जाने का रास्ता का अबतक नहीं हुआ निर्माण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा -: आजादी के वर्षो बीत जाने के बाद भी झाझा प्रखंड के जामुखरैया पंचायत के बाबा कोकिलचंद मंदिर जाने वाली सड़को पर परिपूर्ण सड़क का निर्माण न होने और गांव के ही उलाय नदी पर पुल न बनने से लोगो को लगातार परेशानी हो रही है। इस परेशानी को लेकर ग्रामीण उग्र होकर प्रदर्शन करते हुये सड़क और पुल निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियो से किया है। पंचायतवासी जयप्रकाश यादव,अरबिंद कुमार यादव,मनोज यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण नही होने से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के मौसम में लोगों को उठाना पड़ता है जब पूरा सड़क किचड़मय बन जाता है लोगो को आवागमन मे काफी परेशानी उठानी पड़ती है।ग्रामीणो ने बताया कि इस क्षेत्र का बाबा कोकिलचंद मंदिर काफी प्रसिद्ध है लेकिन सड़क के जर्जर रहने पर दूर दराज से लोग यहां पर परेशानियो का सामना करते हुये पहुॅचते है।वही गांव के ही उलाय नदी पर एक पुल का निर्माण किये जाने की मांग भी ग्रामीणों के द्वारा किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि नदी के उस पार भी कई गांव स्थित है और खैरा तथा सोनो प्रखंड के लिये भी मार्ग बना हुआ।नदी पर पुल बन जाने से तीनो प्रखंड के ग्रामीणों को काफी फायदा पहुॅचेगा।ग्रामीणो ने बताया कि सड़क और पुल निर्माण को लेकर हमलोगों ने विधायक,सांसद को भी पूर्व में समस्या के समाधान को लेकर कई बार कहा है लेकिन अबतक इस दिशा में किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिया गया।वही लोगो ने बारिश से पूर्व कम से कम सड़क निर्माण किये जाने की आश जनप्रतिनिधि और जिला के आला अधिकारियो से लगा रखा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *