• Wed. Mar 11th, 2026

निरसा: विधायक अपर्णा ने कंचनडीह में किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022

 

*रिपोर्ट: नरेश विश्वकर्मा*
मुगमा । निरसा कंचनडीह नेशनल हाईवे (NH2) से छठ तालाब तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट योजना अंतर्गत लंबाई 0.20 कि०मी० सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने पूजा अर्चना के पश्चात नारियल फोड़कर,शीलापट्ट का अनावरण कर की। विधायक ने कहा कि पिछले कई वर्षों से यहां के लोग अपने दैनिक कार्यों एवं छठ पूजा में छठ तलाब तक जाने के लिए इस सड़क का प्रयोग करते रहे हैं। कच्चा सड़क होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आज स्थानीय ग्रामीणों का वर्षों पुरानी मांग पूरी की। इस अवसर पर बिपिन बिहारी मंडल , विजय महतो , सनोज कुमार , सतीश चौहान, बिटटू सिंह , महेश रविदास , राहुल गुप्ता , बिकास चौहान , बालेसर ठाकुर , विभूति सिंह , दिलीप कुमार , अंकित कुमार , विपेन्दर सिंह , गौतम महतो , रवि चौहान , विशाल भगत , विक्की कुमार आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *