• Wed. Apr 1st, 2026

केंदुआ बाजार मछली पट्टी में सड़क पर गंदे पानी का जमाव से संक्रामक रोग फैलने की संम्भावना

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 25, 2024

 

केंदुआ(धनबाद)धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या 12 अंतर्गत केंदुआ बाजार स्थित हटिया रोड मछली पट्टी में इन दिनों सड़क पर नालियों के गन्दे जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया जाता है कि महीनों से यहां नालियों की साफ सफाई नही हो रही है।नगर निगम के कर्मी मात्र सूखा कचड़ा उठाने के लिए यहां आते है नालियों की साफ सफाई का तो नाम ही नही है नालियों में जहां तहां कचड़े भर जाने से गन्दे पानी का बहाव सड़कों पर हो रहा है।जिसको लेकर सफाई कर्मियों को कई बार सूचित की गई है परंतु अबतक किसी प्रकार की कोई पहल नही हो रही है जिससे यहां इस गन्दे पानी का जमाव से बड़े बड़े खौफनाक मच्छर पैदा हो गए है एवं संक्रामक रोग फैलने की पूरी संभावना हो गई है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *