• Sun. Mar 8th, 2026

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोसाईडीह का सड़क जर्जर अवस्था में, जनता में आक्रोश, समस्या का निदान नहीं तो करेंगे मतदान का बहिष्कार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2022

 

*उमेश कुमार गिरी*

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड जिला धनबाद ग्राम पंचायत- जियलगढा के गोसाईडीह सड़क जर्जर अवस्था में है! ग्रामीणों और आने जाने वाले मैं काफी आक्रोश है अगर समस्या का निदान नहीं होता है तो ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे सड़क जर्जर अवस्था होने के कारण स्कूली बच्चे आने जाने वाले राहगीरों एवं ग्रामीण वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है .

आए हुए दिनों में काफी घटनाएं हो चुकी है किसी का हाथ तो किसी का पैर भी टूट चुका है सड़क पर काफी जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे मोटरसाइकिल से गिर जाने की वजह से लोगो को काफी चोट और दुर्घटनाएं भी आए हुए दिनों में होती रहती है टीएमटी फंड के अनुसार यह सड़क योजना का निर्माण होना था जिससे सिंदरी के विधायक श्री इंद्रजीत महतो एवं धनबाद के संसद माननीय पशुपति नाथ सिंह ने भी इस कार्य की अनुशंसा की थी लेकिन अभी तक यह सड़क नहीं बन पाया.

ग्रामीण जानना चाहते हैं कब तक इस सड़क का निर्माण होगा हम लोगों के संसद माननीय श्री पशुपति नाथ सिंह एवं विधायक इंद्रजीत महतो की क्या प्रतिक्रिया है लोग इसे जानना चाहते हैं टीएमटी फंड के अनुसार 3 किलोमीटर तक सड़क योजना की अनुशंसा की गई थी लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाया लोगों के सामने आज तक समस्या बनी हुई है इस तरह से सिंदरी विधानसभा की जनता ग्रामीणों में आक्रोश है उनका कहना है सड़क नहीं तो मतदान का आने वाले समय में बहिष्कार होगा हम लोग विधायक चुनकर संसद चुनकर आप लोगों को भेजते हैं अपनी समस्याओं का निवारण करने के लिए लेकिन समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा है.

कुछ दिन पूर्व कच्ची सड़क मे गड्ढे हो जाने एवं पानी के जमाव के कारण बब्बन पंडित मोटरसाइकिल से गिर जाने के कारण उनके हाथ टूट गए इसी सड़क के माध्यम से स्कूली बच्चे आस पास के स्कूल मे आना-जाना करते हैं काफी दिक्कत का सामना उन्हें करना पड़ता है ग्रामीणों ने सांसद महोदय एवं विधायक जी से निवेदन करते हैं कि जल्द से जल्द जर्जर अवस्था सड़क को बनाने के लिए निवेदन किया है! नहीं तो आने वाले समय में मतदान का यहां के ग्रामीण बहिष्कार करेंगे .

उपस्थित ग्रामीण: बब्बन पंडित , राम कुमार पासवान, विद्यासागर समाजसेवी दिलीप गिरि, रवि कुमार, मनोज बाजपेई, राजेंद्र निषाद, गजेंद्र दास डिंपल, शक्ति पासवान चंचल गोस्वामी, विकास गिरि, राजेश गिरि आदि लोग उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *