• Sun. Mar 8th, 2026

शहीद चंदन के पार्थिव शरीर नहीं पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीण, आए थे श्रद्धांजलि देने, तिरंगा लेकर किया सड़क जाम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*नवादा (सुजीत कुमार) -:* नवादा के दो दिन पहले जम्मू काश्मीर के पूंछ में आतंकी हमले के शिकार हुए नवादा के शहीद चंदन का पार्थिक शरीर अब तक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और जिस तिरंगे के साथ वह शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे उसी को हाथ में लेकर एन एच 20 को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी। नतीजा यह हुआ कि रांची पटना मार्ग को जाम कर दिया। नवादा पथ पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
बता दें कि यह मार्ग बिहार को झारखंड से जोड़ता है। ऐसे में बिहार झारखंड आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई लोग गाड़ियों में ही फंसे रहे और जाम के खत्म होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पांच शहीदों में एक था चंदन

बता दें कि तीन दिन पहले पूंछ में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने भारतीय सेना के ट्रक पर गोलियों से हमला कर दिया था। जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इन पांच जवानों में नवादा जिले के रहने वाले चंदन भी शामिल थे। जिनके पार्थिव शरीर के आज नवादा पहुंचने की बात कही जा रही थी। लोग उनके शव को श्रद्धांजलि देने के नवादा -पटना पथ पर पहुंचकर इंतजार कर रहे थे लेकिन शव के नहीं पहुंचने के कारण उनका गुस्सा फूट पड़ा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *