
*धनबाद :* बार एसोसिएशन में नई कमिटी का गठन हुए अभी 55 दिन ही हुए हैं कि पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. दूसरे दिन बुधवार 9 अगस्त को ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो एवं संयुक्त सचिव केदार नाथ महतो ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.16 सदस्यीय कमेटी में से अब तक दो दिन में कुल 9 उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव तथा कार्यकारिणी के पांच सदस्यों ने अपना त्यागपत्र बार काउंसिल के चेयरमैन को सौंप दिया है.

एसोसिएशन में मध्यावधि चुनाव को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. कई लोग नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष, महासचिव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

चेयरमैन को लिखे पत्र में श्री महतो ने लिखा है कि अध्यक्ष, महासचिव के तानाशाही रवैये से क्षुब्ध होकर वह अपना इस्तीफा दे रहे हैं. एक दिन पहले मंगलवार को धनबाद बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी, सहायक कोषाध्यक्ष दीपक शाह, कार्यकारणी सदस्य अनिल त्रिवेदी, ललन गुप्ता, भारती श्रीवास्तव, राजन पाल, विजय पांडे, संयुक्त सचिव केदार नाथ महतो ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा था. पत्र में श्री महतो ने कहा है कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की अब तक तीन बैठक हो चुकी है.
तीनों में कई प्रस्ताव पारित हुए. किसी भी तरह की खरीद के लिए परचेचिंग कमिटी तथा सुपरवाइजरी कमेटी बनाने व ठेकेदार रविश सिन्हा व नाइट गार्ड षोष्टी पाल को हटाने की बात हुई थी. परंतु अब तक न तो कमेटी बनाई गई न ही इस प्रस्ताव की कॉपी उन्हें नहीं दी जा रही है.
बिना जनरल बॉडी मीटिंग बुलाए मनमाने तरीके से अधिक कीमत पर बालू और टाइल्स की खरीद की गई है. आरोप है कि मॉडल रूल का उल्लंघन कर महासचिव द्वारा 10 हजार रुपये से ज्यादा का चेक काटा जा रहा है. आवेदन में कहा गया है कि पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं. बार के विकास और उत्थान में सब का सामूहिक उत्तरदायित्व है, परंतु ऐसा नहीं हो रहा है. इस कारण उन्हें अपने पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है. त्याग पत्र की कॉपी झारखंड बार काउंसिल के सदस्य राधेश्याम गोस्वामी एवं प्रयाग महतो को भी दी गई है.इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें सदस्यों के त्याग पत्र देने की कोई जानकारी नहीं है. बार एसोसिएशन में किसी भी तरीके से लूट खसोट.नहीं होने देंगे. धनबाद बार एसोसिएशन के सभी काम मॉडल रूल के अनुसार किए जा रहे हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
