
बड़कागांव । बड़कागांव विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने 27 अक्टूबर को बड़कागांव प्रखंड के गुरु चट्टी ,बनिया टोली ,सूर्य मंदिर, तेलियतरी , चंदनटीलहा, लंगातु ,चेपाखुर्द, जुगरा, डाडीकला, चेपाकला, सिंदवारी, सोनबरसा ,केरीगढ़ा , चमगढ़ा, सीकरी, पारपेन , जमनीडीह,पड़रिया , सिरमा, छवनिया, बड़कागांव, वरमोहल्ला, बड़कागांव,ठाकुर मोहल्ला आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। गांव के लोगों ने गाजे बाजे के साथ आरती उतार व फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि इस बार बड़कागांव विधानसभा का विकास रोशन लाल ही कर सकते हैं। लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा की जनता परिवर्तन की मूड बना ली है । बड़कागांव विधानसभा की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही होगा तथा विकास एक मात्र भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी के सुख दुःख में साथ खड़ा रहती है, आगे उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने पूरे झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। झामुमो,कांग्रेस, राजद के नेताओं ने जनता को ठगने का काम किया है। इस बार भाजपा को भारी समर्थन दे। हम क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगे। स्थानीय युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के भरपूर प्रयास करेंगे। जनसंपर्क अभियान में बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ,पूनम साहू ,पूर्व प्रमुख पूर्व सह जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद ,संदीप कुशवाह, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता ,मुखिया अनिकेत नायक ,पूर्व मुखिया विष्णु रजक, कैलाश राणा ,अरुण मालाकार, किशोर राणा, मेवा लाल नाग, कुलेश्वर महतो, अरुण सिंन्हा, कजरू साव ,तपेश्वर कुमार तापस ,संजय कुमार ,गीरेंद्र कुमार उपेंद्र कुमार,रामचंद्र साहू, पप्पू कुमार, नरसिंह प्रसाद ,सत्येंद्र गुप्ता ,संजय कुमार, राजा खान,घनश्याम मेहता घनश्याम जायसवाल, शिबू मेहता ,अवध किशोर, उदय मेहता ,सुधांशु शेखर ,रवि राम ,तुलेश्वर राम, मोहन महतो, अवध किशोर यादव,कृष्णा राम, ,टुकन प्रसाद ,गीरेंद्र प्रसाद ,उपेंद्र प्रसाद , राजू सोनी, संजय कुशवाहा,मोहम्मद आवेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
