• Fri. Mar 13th, 2026

धनबाद – भौरा ओपी प्रभारी को बचाने एवं बेहतर इलाज के लिए शहर का आवाम ने निकाला रोड मार्च*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

 

*धनबाद* आम तौर पर ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब किसी थानेदार के बेहतर इलाज कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु जनता सड़क पर उतरी हो, लेकिन भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु ने अपने कर्तव्य परायणता से ना सिर्फ जनता की विश्वास जीता है बल्कि हँसमुख और अपने काम से सबको मुरीद बनाने वाले पुलिस ऑफिसर हिमांशु बहुत कम समय आज युवाओं का रॉल मॉडल बन चुके है।

सच पूछिए तो उसी का नतीजा है कि जब वे पिछले दिनों 25 अगस्त को सिंदरी में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए उसके बाद उनके ठीक होने के लिए सभी लोग प्रार्थना कर रहें है, उस घटना में थानेदार हिमांशु को सर में चोट में लगी और फिर कोमा में चले गए , उसके बाद उनका इलाज दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल में चल रहा है , लेकिन लोग उनके बेहतर इलाज के दिल्ली एम्स भेजने की मांग कर रहें है।

झरिया के भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर भौरा के सैकड़ों आम लोगों ने पैदल मार्च निकाल कर राज्य सरकार और वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है, सभी लोग अपने हाथो में तख्ती ले रखी थी जिसमे राज्य सरकार से भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुमार के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की बात लिखी थी।

झरिया विधायक समर्थक हरिंदर यादव ने बताया है कि इस मामले को झरिया विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी संज्ञान ले चुके है..

*हिमांशु के लिए हर व्यक्ति कर रहा है ऊपरवाले से दुआ ,मुख्यमंत्री जी भी ले रहें है पल पल की रिपोर्ट।*

दारोगा हिमांशु के ठीक होने के लिए उनके परिजनों के साथ आम लोग भी आवाज़ उठा रहें है।
धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बेहतर इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
वहीं मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सक अभी हिमांशु के क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर की इजाज़त नहीं दिए।

मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सकों से हिमांशु के परिजन भी लगातार संपर्क में है.वे इलाज से संतुष्ठ है और परिजनों ने भी डॉक्टरों के सलाह के अनुसार फिलहाल रेफर करने से मना किया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *