• Sun. Feb 15th, 2026

भारतीय मूल के हाथ में पहली बार होगी ब्रिटेन की बागडोर, ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन नये प्रधानमंत्री

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 25, 2022

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री ऋषि सुनक होंगे। इसकी घोषणा हो चुकी है। आज कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल के द्वारा सुनक को नेता चुन लिया है। सुनक को चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया है। इसके बाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्राधनमंत्री घोषित किय गये हैं। 28 अक्टूबर को सुनक प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और ब्रिटेन के नागरिक हैं।

45 दिनों तक लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चुनाव कराये गये थे। इसमें शुरू से ही ऋषि सुनक को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से खुद ही बाहर हो गये। इसके बाद यह तय हो गया था कि अब चुनाव ऋषि सुनक के ही पाले में चला गया है।

ऋषि सुनक भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ऋषि सुनक के पेरेंट्स पंजाब के रहने वाले थे, जो विदेश में जाकर बस गए। सुनक का जन्म ब्रिटेन के हैंपशायर में हुआ था। ऋषि ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

बता दें कि 5 सितंबर को लिज ट्रस ने पार्टी लीडर की रेस में सुनक को हरा दिया था। करीब 50 दिन बाद अब सुनक कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल के नेता और प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *