• Thu. Apr 2nd, 2026

अक्षय पात्रा फाउंडेशन के विशाल रसोई घर का निर्माण हजारीबाग की तर्ज रामगढ़ में शुरू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

crescent ad

हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय विकास पुरुष सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थाई समिति मान्यवर जयंत सिन्हा ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन के विशाल रसोई घर का निर्माण हजारीबाग की तर्ज पर लोकसभा अंतर्गत रामगढ़ जिले में भी करवाने का एमओयू जनवरी 22 में फाउंडेशन के साथ किया था।

अब उसके निर्माण करने की प्रक्रिया प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना के लिए 15 करोड़ की राशि स्वीकृत किया गया है, इसके लिए हजारीबाग लोकसभा के विकास पुरुष जयंत सिन्हा जी ने इस विशाल परियोजना के लिए जहां 50000 बच्चों के लिए रोजाना मध्य भोजन बनाया जाएगा इसके लिए माननीय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जी व माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का हृदय से आभार व्यक्त किया साथ ही सीसीएल, अक्षय पात्रा और रामगढ़ जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मान्यवर नरेंद्र मोदी जी का सपना को साकार करने के लिए इस योजना का प्रारंभ किया है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, कोई भी बच्चा भूखा ना रहे, बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो यही सपना प्रधानमंत्री जी ने देखा है, उसे पूरा करना हम सबका परम कर्तव्य है इस रसोई घर में तैयार भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। विदित हो कि हजारीबाग जिले में भी अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा बच्चों के भोजन तैयार करने के लिए जो रसोईघर का निर्माण किया जा रहा है वाह अगले वर्ष तक प्रारंभ होकर जनसेवा के लिए जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। सांसद जयंत सिन्हा जी ने हजारीबाग के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाले हैं, उनकी सोच ही हजारीबाग का विकास है, वह ओछी राजनीति से दूर रहकर सिर्फ और सिर्फ विकास करने की सोच रख कर एक एक कर अपनी सोच को धरातल पर उतार रहे हैं। यह जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *