

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद)करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस एकाडेमी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 130 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। छात्र-छात्राओ ने आकर्षक दिया, रंगोली, पेपर लैम्प, आदि बनाकर अपना – अपना कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण इस कार्यक्रम से उत्सव का माहौल जैसा लग रहा था। सभी छात्र-छात्राओ में उत्साह एवं खुशी देखने लायक था।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओ को कलाकृति का भुरी- भुरी प्रशंसा किए एवं सभी को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई ,अभिनंदन एवं शुभकामना दिया। दीप सज्जा प्रतियोगिता दो वर्ग में बांटा गया था। वर्ग ए में प्रथम, वैशनवी गुप्ता, द्वितीय ,जैनव एवं तृतीय, शीवांश मलेशिया, वर्ग वी में प्रथम, रीफत अंसारी, द्वितीय, द्विवांशु, एवं तृतीय, सम्पना, रंगोली प्रतियोगिता को भी दो वर्ग में बांटा गया था। बालक वर्ग में प्रथम, आदित्य एवं उज्वल ग्रुप द्वितीय, कृष्णा ग्रुप, तृतीय, यश ग्रुप। बालिका वर्ग में प्रथम, हिमांशी ग्रुप, द्वितीय, खुशी ग्रुप, एवं तृतीय, श्रेया ग्रुप। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओ को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाकि सभी प्रतिभागियो को स्वांतना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ के बीच मिठाइयां एवं दीपावली स्पेशल फुलझरी , एवं पटाखे बांटा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी, उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी, विधालय शिक्षक/शिक्षिकाओ में कविता दत्ता, संजय दत्ता, चंदन पासवान, स्वाशत रंजन कर, डोली प्रसाद, सुमन सिंह, झूमा ,शशि, करुणा चंदा शिल्पा सिंह, आरजू। कुलजीत कौर, उषा, ज्ञांनवी, महक, चेरी, द्वेवश्री, अनिल सिंह, रंजीत घोष, अरिंदम, वनमाली, इकबाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
