
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद)डैफोडिल्स एकाडेमी, करकेंद में विधालय प्राचार्य तापस बनर्जी की अध्यक्षता में दुर्गा पुजा के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिषासुर मर्दिनी, डांडिया ढांकेर ताले, धनुची नृत्य, नवदुर्गा, शिशिरे- शिशिरे बाजलो तोमार आलोर बेणु गाना नृत्य, प्रमुख था। महिषासुर मर्दिनी में मां दुर्गा का जीवंत रुप देखने लायक था। विद्यालय प्रांगण दुर्गा पुजा उत्सव का माहौल बना हुआ था। इस अवसर पर विद्यालय उप- प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी ने चंडीपाठ किए। विद्यालय शिक्षिका सुमन सिंह ने सुरीली भजन गाकर सबका मन मोह लिया। सभी शिक्षक-शिक्षिका ,छात्र-छात्रा तथा आभिभावक एवं अतिथियो ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में धनबाद बार के वरिष्ठ अधिवकता राधेश्याम गोस्वामी एवं किडस पैराडाइस स्कुल, धनबाद ,के प्राचार्य अनिल सिंह ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा किए। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने राधेश्याम गोस्वामी एवं अनिल सिंह को मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में देवाशीष मुखर्जी, कविता दत्ता, झुमा दत्ता, डोली सिंह, एस.आर कर, चंदन पासवान, अनिल सिंह, शिल्पा, आरजू, ज्ञानभी, रंजीत घोष, अरिंदम, जयंत घटक, प्रभाकर मिश्रा, सुमन सिंह, उषा, करुणा चंद्रा, शशि, मुनमुन सेन , चेरी, देवश्री, महक, कुलजीत आदि का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
