
अंतर्कथा प्रतिनिधि अरविन्द यादव
देवघर :-विवेकानंद शैक्षणिक, साँस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान, योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट, साइंस एण्ड मैथमैटिकक्स डेवलपमेंट ओर्गनाईजेशन तथा ओमसत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म,ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स के संयुक्त बैनर तले 10वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह झारखंड राज्य की साँस्कृतिक राजधानी देवघर में 27 दिसम्बर में होना सुनिश्चित हुआ है। इस वर्ष यह समारोह अपने वतन के वैज्ञानिक सह चिकित्सक उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी की 150 वीं जयंती, अंग्रेजी मूल के अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ फ्रीमैन जॉन डायसन, भारत के समाजसेवी रवींद्रनाथ उपाध्याय, फिल्म निदेशक मृणाल सेन एवं पार्श्वगायक मुकेश चंद माथुर की 100 वीं जयंती को समर्पित है। इसके अन्तर्गत विद्यर्थियो में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत के कई शहरों में किया जा रहा है। आज देवघर जिला से रंगभरो प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। ग्रुप ए में किड्ज़़ वर्ल्ड प्ले स्कूल की विश्वरा को प्रथम, बाल गोपाल इंटरनेशनल स्कूल की प्रिशा कुमारी को द्वितीय एवं सांदीपनी पब्लिक स्कूल के आयांश केशरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रतियोगिता के ग्रुप बी में, जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल की अंशिका कुमारी को प्रथम, श्री लीलानंद पागल बाबा उच्च विद्यापीठ के तृप्ति कुमारी, आर्या कुमारी एवं यश राज को क्रमशः द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रतियोगिता के ग्रुप सी में, एकलव्य पब्लिक स्कूल की राधिका कुमारी को प्रथम, जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल की समृद्धि सोनल एवं आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की अनिशा कुमारी को युग्म रूप से द्वितीय, भारती विद्या पीठ की लक्ष्मी कुमारी यादव को तृतीय एवं श्री लीलानंद पागल बाबा उच्च विद्यापीठ की विनीता दर्जी को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को 27 दिसम्बर को विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्य्क्ष अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव व अन्य अतिथियों के करकमलों से पुरस्कृत किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
