
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ :-रामनवमी के अवसर पर केन्दुआङीह थाना क्षेत्र के केन्दुआ बाजार, बी एन आर,खिलान धौङा ,कुस्तौर,खैरा,गोधर,केन्दुआ नीम तल्ला, हनुमान गढी आदि क्षेत्रों का 16अखाड़ा केन्दुआ हटिया मैदान पहुंच कर एक से बढ कर एक खेल करतब का प्रर्दशन किया गया ।वानर सेना का दल आर्कषण का केन्द्र रहा ।केन्दुआ बजरंग दल के नेतृत्व में सभी अखाड़ा दलों के सरदारों को माला और पगड़ी देकर स्वागत किया गया ।मौके पर ङीएसपी विधि व्यवस्था दिपक कुमार पहुँच,समिति के सदस्यों ने माला,पगड़ी पहना कर सम्मानित किया ।दिपक कुमार ने सभी का अभिनंदन करते हुए शांति पूर्वक त्यौहार मनाने का अपील किये ।मौके पर दानवीर भामाशाह दल,महाबली दल,न्यू शक्ति दल,वानर सेना दल,वीर बालक दल,आदि उपस्थित थे ।समाजिक संस्थाओं ने अखाड़ा दलों के लिए शरबत पानी, फल,बिस्कुट आदि का व्यवस्था किया था।केन्दुआङीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर के नेतृत्व में सुबह से हर चौक चौराहे पर पदाधिकारी के साथ बल तैनात थे।सभी अखाड़ा दलों के ससरदाथ पुलिस पदाधिकारी के साथ बल चल रहे थे ।महिला बल का भी विशेष व्यवस्था किया गया था ।रामनवमी शांति पूर्वक संपन्न करवाने में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शांति समिति, पुलिस जन सहयोग समिति, आदि ने पुलिस को भरपूर सहयोग किया ।केन्दुआङीह थाना प्रभारी ने सभी का अभिनंदन करते हुए शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न होने के लिए पुलिस को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
