
*

रोहतक: हरियाणा की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अब बाहर आ गया है. 40 दिन के पैरोल पर निकला राम रहीम भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह 6:55 बजे बागपत के लिए रवाना हुआ. दरअसल, साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है. शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल अर्जी स्वीकार कर ली गई थी.
दरअसल, यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है. आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं. इससे पहले, डेरा प्रमुख राम रहीम को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था और फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर की गई थी. माना जा रहा है कि राम रहीम बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरेगा.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
